गुरबचन सिंह ने चार दशक तक सार्वजनिक स्कूली शिक्षा में काम किया है। इस दौरान वे राज्यसंसाधन केन्द्र, भोपाल के निदेशक रहे हैं। टीकमगढ़ के बाल साहित्य केन्द्र के संस्थापक सदस्य हैं। शैक्षिक “पलाश” और बच्चों की पत्रिका “गुल्लक” के सम्पादक रहे हैं। बाल साहित्य में विशेष रुचि है और इसे बच्चों और किशोरों की […]
अरुण कमल हिंदी के कवि एवं निबंधकार हैं। उनके छह कविता संग्रह, तीन चयन तथा साहित्यिक निबंधों की पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। उन्होंने बच्चों के लिए दो किताबें लिखी हैं, जिनके नाम “हवा मिठाई” और “एक चोर की चौदह रातें” हैं। अरुण कमल पटना विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी के प्राध्यापक रहे हैं। उन्हें कविता के लिए […]
तेजी ग्रोवर कवि, कथाकार, चित्रकार, अनुवादक हैं। बाल-साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने कई बाल-पुस्तकें भी तैयार की हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। इनकी कविताएँ देश-विदेश की तेरह भाषाओँ में, और नीला शीर्षक से एक उपन्यास और कई कहानियाँ पोलिश और अंग्रेजी में अनूदित हैं । अभी तक […]