Loading...
यह एक भिन्न कोटि की किताब है जहाँ कथा-संवाद की शैली में कोई अप्रचलित बात कही जाती है और वाद-विवाद के लिए प्रेरित किया जाता है। मासूम से लगने वाले सवाल पूरी व्यवस्था को ही कठघरे में खड़ा करते हैं। पर ये बहुत मनोरंजक भी हैं, कई बार चुटकुलों जैसे। इन्हें पढ़ते हुए उसे बच्चे की याद आ सकती है जिसने पहली बार कहा था कि राजा नंगा है। दिये गये रेखांकन भी कथानक को सजीव बनाते हैं जो लगातार स्याह कूँची से बने हैं।
इन कहानियों में वर्णित चरित्र प्रायः किन्ही विनाशकारी स्थितियों से गुजरते हुए दिखते हैं। ये कहानियाँ जितना बाहरी उथल-पुथल को व्यक्त करती हैं, उतना ही चरित्रों की भीतरी मनोदशाओं, स्वप्नों, आकांक्षाओं और आशंकाओं को भी व्यक्त करती हैं। शिल्प के स्तर पर अकसर ये कहानियाँ यथार्थवादी शिल्प में शुरू होती हैं, लेकिन अकसर यथार्थवादी शिल्प का अतिक्रमण कर फंतासी में चली जाती हैं। प्रत्येक कहानी के कुछ महत्त्वपूर्ण दृश्यात्मक पहलुओं को चित्रांकन के माध्यम से उजागर किया गया है।
इस संग्रह की एक यादगार कहानी है बंदरों की जल-समाधि जो मनुष्य की विकास की दौड़ में मारे गए हैं। और उनकी मृत्यु को एक बच्चे की दृष्टि से पाठक को महसूस करवाना लेखक से परिपक्वता की अपेक्षा करता है। इस किताब में ऐसा लगता है कि हर कहानी के केंद्र में जैसे लेखक का अपना ही बाल-रूपी किरदार हो। कस्बाती और ग्रामीण जीवन के जीवंत विवरण एकदम आत्मकथात्मक गल्प की विधा में धीरे-धीरे खुलते हैं और पाठक तो एक तरह का काव्य-सुख प्रदान करते हैं।
इस किताब में तीन कहानियाँ हैं और पांच कथेतर गद्य हैं। ये गद्य मनुष्य की पाँच ज्ञानेन्द्रियों से जुड़ी गतिविधियों पर केंद्रित हैं – देखना, सुनना, स्पर्श, गन्ध और स्वाद। देखना, छूना आदि महज जैविक गतिविधियाँ नहीं हैं, बल्कि मानवीय गतिविधियाँ भी हैं। इन जैविक और मानवीय गतिविधियों पर इत्मीनान से रस लेकर विचार किया गया है। किताब में शामिल तीनों कहानियों में पारम्परिक शैली की कथाओं जैसा कथारस है, लेकिन ये कहानियाँ जीवन की कुछ गहरे अस्तित्वगत उलझनों को भी सामने लाती हैं।
This compelling story of a young boy in rural Tamil Nadu, leading a life differently from the likely readers of this book, spotlights the precarious and deprived, yet free existence of a child from a nomadic community, and the social context in which the family’s tradition occupation is abandoned. Neither school nor the care and comfort of family are in the picture. A thought-provoking read that can generate introspection and discussion.
The book attempts to bridge the divide between urban and rural children’s lived experiences. Suddenly uprooted because of his parents’ distress migration, Giri finds himself in a situation where he is no longer the smart and popular boy in his class as he once was. Instead, he is a silent stranger, whose language no one understands. How he slowly negotiates this new reality, and takes charge of his life, is an inspiring story, told with a light touch.
This poignant narrative navigates the complexities of young adult life, while philosophically exploring death. Conversations feel authentic, and using ‘Death’ as a character and companion is an interesting device to reflect on the past and present. Pen and ink drawings suit the graphic format effectively. Importantly ending with hope and resolution, the story is insightful and wise, without being preachy. It would resonate with many young readers today.
A pacy, romantic, coming-of-age novel that brings alive the challenges and joys of a girl growing up in contemporary middle-class Muslim family in Bangalore. The protagnist’s quest for agency is skillfully presented, breaking stereotypes in an organic and layered way. Weaving an engaging romace amidst class differences and family/community expectations, this book conveys the complexities of relationships and everyday life with both humour and seriousness.