Loading...

When Blackbirds Fly

Set against the backdrop of the struggle for independence in Mizoram, this heart-wrenching story takes us on a journey with the protagonist from just wanting to lead a peaceful life to inevitably getting almost overwhelmed by the circumstances that are not of his own making. A coming of age story, a tender reminder that no one remains unaffected by war and strife, least of all children.

Duckbill - an imprint of Penguin Random House India 2022 Hannah Lalhlanpuii Canato Jimo

Online Encounters and More – 12 Teenage Stories

This book fills an important gap, that of reading material for teenagers that is about their lives as they lead them today, surrounded by technology, stark economic inequalities, and fast changing social norms and priorities. The stories depict teenagers from different strata of Indian society, girls and boys, urban and rural, rich and poor. Real issues are dealt with without preaching or judgements, and real dilemmas are presented frankly.

Children's Book Trust 2021 Multiple Authors Ajanta Guhathakurta

Teesra Dost

विनोद कुमार शुक्ल ऐसे बिम्ब और प्रतीक रचते हैं कि पाठक को गद्य में भी कविता का रस मिलता है। ‘तीसरा दोस्त’ एक छोटी कहानी है जिसमें एक एहसास पूरे जीवन की तरह समाया हुआ है। दो दोस्तों का गहरापन, उनका एक दूसरे में अभिन्न रूप से शामिल होना एक चमत्कार की तरह घटता है। अतनु राय के चित्र हमेशा की तरह इसमें एहसास का गाढ़ापन भरते हैं।

Jugnoo Prakashan (Ektara) 2022 Vinod Kumar Shukl Atanu Roy

Syana

स्याणा, सहजीवन और मानव व घरेलू जानवर के रिश्तों की मार्मिक कहानी है। यह अनूठे और अल्पज्ञात कतारिए समुदाय के रहन सहन, संस्कृति और विश्वासों से परिचित कराती है। साथ ही हम इस समुदाय के पालनहार ग्राम्य पशु ऊँट की शख्सियत, सौन्दर्य और चाल ढाल से रूबरू होते हैं। कई देशज शब्द मसलन स्याणा, कतारिए, चम्पाला, आदि के मायने जानने के लिए शब्दकोश का सहारा लेना पड़ता है, और यह कोशिश किताब से आत्मीय जुड़ाव बनाती है। सुन्दर चित्र कहानी के परिवेश को विस्तार देते हैं।

Jugnoo Prakashan (Ektara) 2022 Anirudh Umat Tavisha Singh

Mitti Ka Itr

मिट्टी का इत्र कहानी संग्रह एक गुदडी की तरह अलग-अलग रंगों और सुरों की कहानियों को जोड़ता है। दिलीप चिंचालकर की उत्सुकता और जिज्ञासा हर कहानी के ज़रिए हमें उत्साहित और प्रेरित करती है। बचपन के अनुभव, रोज़मर्रा की जिन्दगी, बड़ी हस्तियों से मुलाक़ात, कलाकारों की कहानियाँ , जानवरों के किस्से, क्या नहीं है इस किताब में! हर कहानी हमें सैर पर ले चलती है और पूरी किताब पढ़ने के बाद आपको लगेगा कि आप दुनिया की सैर कर आए! इस किताब को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ पढ़ें और दुनिया की महक बांटे, मिट्टी के इत्र के साथ।

Jugnoo Prakashan (Ektara) 2022 Dileep Chinchalkar Dileep Chinchalkar

Ishq Ka Mata

इस कहानी संग्रह की सभी कहानियाँ चरित्र और कथानक के नज़रिए से बेजोड़ हैं।

कहानियाँ जितने अनूठे विषयों पर हैं, कही भी उसी अनूठेपन से गई हैं। कहानियों के कई पात्र हाशियाकृत समुदाय की ज़िन्दगी और जीवन मूल्यों को उभारती हैं। बेहद पठनीय, समृद्ध, ताज़ातरीन भाषा कहानियाँ पढ़ने को उकसाती है। गहरे रंगों से रचे गए प्रभावशाली चित्र कहानियों को और भी गहनता से देखने-समझने का नज़रिया देते हैं।

Jugnoo Prakashan (Ektara) 2022 Priyamvad Prashant Soni

Raza Ke Chitra

यह मूल्यवान पुस्तक महान चित्रकार रज़ा के चित्रों को देखने और समझने का अप्रतिम उपक्रम है। लेखक की प्रस्तावना और टिप्पणियाँ, रंग, रेखाओं और रिक्त अवकाशों को व्याख्यायित करते हुए कला के सौन्दर्य का उद्घाटन करती हैं। ’वह जो अपने हर अंश में स्पंदित हो रहा है वही जीवन है’: लेखक ने रज़ा के दस विख्यात चित्रों के स्पंदनों को महसूस करने के नये कोण, दृष्टि और तत्जनित रसास्वादन से पाठकों को समृद्ध किया है।

Jugnoo Prakashan (Ektara) 2021 Udayan Vajpeyi Sayyed Hyder Raza

Beta Kare Sawaal

लड़कों की किशोरावस्था के शारीरिक, सामाजिक और भावनात्मक पहलुओं को शोधपरक तथ्यों के साथ प्रस्तुत करती एक उम्दा किताब है। यह किताब किशोरों की जिज्ञासाओं और अनुभवों को सामने रखते हुए इस विषय की गंभीरता से व्याख्या और विश्लेषण करती है। किताब के असरदार श्वेत-श्याम चित्र, विचारों और समझ को और अधिक स्पष्टता देते हैं। किशोर-किशोरावस्था के विविध पहलुओं के बारे में सूचनाओं, जानकारियों और तथ्यों को समाहित करते हुए इस विषय पर संजीदगी और भरपूर तैयारी से लिखी गई एक ज़रूरी किताब।

Eklavya 2022 Anu Gupta and Sanket Karkare Karen Haddock and Parmita Mukherjee