Loading...

अकेली चींटी

एक नन्ही किताब जिसमें बहुत ही सरलता से एक चींटी की कहानी पिरोई गई है। जैसे बच्चे अक्सर चींटियों की कतार के पीछे-पीछे चलते हैं, वैसे ही लेखक और चित्रकार हमें एक अकेली चींटी के साथ सैर कराते हैं। इस किताब के ज़रिये मिलिए एक ऐसी चींटी से जो कई मुश्किलों का सामना करती है और अपने साहस के बल पर एक नया रास्ता खोजती है। एक अनोखी किताब जो बच्चों और वयस्क पाठकों का मन जीत लेगी।

जुगनू प्रकाशन 2022 चन्दन यादव श्रीनिवास बालकृष्ण

एक कहानी

‘एक कहानी’ सात सम्मोहक कहानियों का विरल संग्रह है।यहाँ बचपन के अनुभव और स्मृतियाँ कल्पना का मेल पाकर विलक्षण कथा-रूपों में बदल जाती हैं।इन कहानियों  का जादुई और अतीन्द्रिय लोक हमारी कल्पना-शक्ति को उद्दीप्त  करता है और सब कुछ को पुन: नये नये तरीक़े से देखने को बाध्य करता है।भाषा का ऐसा खेल और अप्रत्याशित संयोजन विस्मित करता हुआ हमें वस्तुओं के अंदरूनी जगत में ले जाता है।यहाँ लोक कथाओं- सी सादगी और बनक है और विज्ञान कथाओं का रोमांचक रहस्य-बोध ;लेकिन अपनी दृष्टि और भाषा-व्यवहार में बिल्कुल अनूठा,अप्रमेय।

जुगनू प्रकाशन 2021 विनोद कुमार शुक्ल अतनु रॉय

ग्यारह रुपये का फ़ाउण्टेन पेन

इस किताब की कहानियाँ बेहद नएपन से आम जीवन के सामाजिक, साहित्यिक, सांगीतिक, मानवीय, शैक्षिक और पर्यावरण से जुड़े गहरे सरोकारों को अपने में शामिल करती जाती है। जिनमें बच्चों के स्वभाव और चाहते हैं , उनकी उदासी और दोस्ती है । और भी बहुत कुछ है जो आज के साहित्य में अपेक्षित है । कहानियाँ जितने अनूठे विषयों पर हैं, कही भी उसी अनूठेपन से गई है । बेहद सधी हुई ताज़ातरीन भाषा, विचारों व भावों के अनुरूप हैं । कहानियों को विस्तार और गहराई देने का ज़िम्मा लेते चित्र बेमिसाल हैं।

जुगनू प्रकाशन 2021 अमित दत्ता तापोशी घोषाल

लाइटनिंग

लाइटनिंग, यह सुन्दर और कल्पनाशील नाम है एक बाघिन का, जिसके इर्द गिर्द यह कहानी बुनी गई है। कहानी बाघिन के बारे में रूढ़ मान्यताओं को दरकिनार करते हुए उसकी नैसर्गिकता को सामने लाती है । उसके अपने घर व घर के अन्य बाशिंदों के साथ प्यार और चाहत के रिश्तों को उभारती है। और उभारती है मानव समुदाय की जंगल जीवों के प्रति उस आत्मीय जवाबदेही को जिसके बिना पर ही इन सबका जीवन संभव और सुखद लगता है। सधी हुई भाषा में ताजगी, सादगी और रवानगी है। सभी चित्र बेमिसाल है खासकर तब का जब ‘चाँद को गर्व हो रह था…कुछ ही देर पहले वह यहाँ थी’ और बाघिन के वहाँ होने को चित्र में उकेरा गया है।

जुगनू प्रकाशन 2021 प्रभात एलन शॉ

तारिक का सूरज

“कहानी कहती है– दुनिया इसके सभी रहवासियों से है। रहवासियों के बनाने से दुनिया बनती है। मिलकर जीवन जीने, एक दूसरे का ख्याल रखने, जरूरतों की कद्र से यह दुनिया बनती रही आई है। यह दुनिया के उजाले को बनाए रखने में अपने हिस्से के उजाले को शामिल करने की कहानी है। यह सब पाने के लिए पाठक को कहानी में कई बार डूबना उतरना पड़ता है।

किताब में की गई चित्रकारी, किसी बच्चे या शायद तारिक के द्वारा बनाए गए चित्रों सा आभास कराती है। के बनाए चित्रों का आभास कराती है। यह दृष्टि चित्रकारी को नया आयाम देती हैI पानी के रंगों से बने चित्र एक दूसरे से घुलते मिलते नज़र आते हैं।”

BUY NOW

जुगनू प्रकाशन 2020 शशि सबलोक तविशा सिंह

पहली उड़ान

जंगली जीवों पर आधारित किस्सों के इस संकलन में बहुत रोमांचकारी कहानियां हैं जिन्हें पढ़कर पाठक बिलकुल मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। उस लिहाज़ से यह संकलन ऐसे दूसरे संकलनों के समान है। लेकिन जो बात इसे ख़ास बनाती है, वो इसके रोमांचकारी किस्सों से भी ज़्यादा यह है कि लेखक ने जंगली जीवों की आदतों, उनके हाव-भाव और उनकी संरचना आदि का बहुत बारीक वर्णन भी कहानियों में समाहित किया है और वह भी उनके रोमांच को बरकरार रखते हुए।

BUY NOW

जुगनू प्रकाशन 2020 अमित कुमार प्रशांत सोनी

एक चोर की चौदह रातें

जैसा की नाम में ही निहित है, ये एक चोर की चौदह रातों का ताना-बाना है। हर रात की एक कहानी है और हर कहानी जीवन और दुनिया के कड़वे सच से रूबरू करवाती है। ये कहानियां पाठक को सोचने पर मजबूर करती हैं कि आखिर चोर, साधू-संत, भला या बुरा- क्या ये सब वर्गीकरण सचमुच इंसान के चरित्र और कर्म पर आधारित हैं या समाज द्वारा गढ़ा गया भ्रम। किशोरों के लिए ये कहानियां एक अनमोल खज़ाना हैं।

BUY NOW

जुगनू प्रकाशन 2020 अरुण कमल अतनु राय

गोदाम

इस कहानी में वेदना और संवेदना दोनों हैं। कहानी में पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों और प्रकृति के प्रति बहुत ही संवेदनशील दृष्टिकोण उभर कर सामने आता है। लेकिन दूसरी ओर इस संवेदना को तार-तार करती हुई भौतिकवादी इंसान की प्रवृत्ति की तस्वीर भी उभरती है। दोनों के टकराव को लेकर यह बेहतरीन कहानी बुनी गई है। कहानी का नाम गोदाम क्यों है और उस गोदाम में इंसान की क्या जगह है, यह कहानी के अंत में पता चलता है।

BUY NOW

जुगनू प्रकाशन 2020 विनोद कुमार शुक्ल तपोशी घोषाल