Loading...

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2025

बचपन की दुनिया कल्पना, सवालों और कोमल भावनाओं से भरी होती है। बच्चों का साहित्य न सिर्फ इस दुनिया को संबल देता है बल्कि सोच, संवेदना और पढ़ने का प्रेम भी जगाता है। उत्कृष्ट कृतियां बच्चों की कल्पना को पंख देती हैं और किताबों से उनका गहरा, आत्मीय रिश्ता बनाती हैं। आज भारत में बाल साहित्य की दुनिया तेजी से बढ़ रही है। कहानियाँ अधिक विविध, चित्रमय और विचारोत्तेजक हो रही हैं। लेकिन इन पुस्तकों की गुणवत्ता और लोकप्रियता का निर्णय प्रायः वयस्कों – विशेषज्ञों, शिक्षकों, समीक्षकों – द्वारा किया जाता है। बच्चों की खुद की पसंद, राय और प्रतिक्रिया अक्सर इस प्रक्रिया से बाहर रह जाती है।

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड इसी बदलाव की एक पहल है। यहाँ बच्चे सिर्फ पाठक नहीं, बल्कि चयनकर्ता भी होते हैं। वे किताबें पढ़ते हैं, उन पर बात करते हैं, सोचते हैं और फिर अपनी सबसे पसंदीदा किताब को चुनते हैं। यह मंच उन्हें अपनी आवाज़ और पसंद को अहमियत देने का मौका देता है। बड़ों के रूप में यह हमें याद दिलाता है कि बच्चों की पसंद और भावनाएं समझनी हों, तो पहले हमें उन्हें ध्यान से सुनना होगा।

क्या आप इस सफ़र में हमारे साथ चलना चाहेंगे — जहाँ आप अपने बच्चों और शुरूआती पाठकों की पसंद और सोच को सीधे सुन सकें? अगर हाँ, तो पराग इनिशिएटिव आपको सादर आमंत्रित करता है पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2025 में भाग लेने के लिए – एक ऐसा मंच जहाँ बच्चे पढ़ते हैं, सोचते हैं और उन किताबों को चुनते हैं जो उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद आती हैं।

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2025 में कैसे भाग लें?

चरण 1: भागीदारी की पहल

25th अगस्त तक अपनी स्कूल, लाइब्रेरी या संस्था की जानकारी के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म भरें।

https://forms.gle/2ofWURF7xRMMiYPZ7

चरण 2: पुष्टि व स्वागत किट

चुनी गई लाइब्रेरी/संस्था को पुष्टि ईमेल के साथ एक स्वागत किट भेजी जाएगी। जिसमें होंगे:
– भागीदारी निर्देश
– गतिविधियों की समय-सारणी

चरण 3: पढ़ना, सोचना और बात करना

बच्चे किताबें पढ़ेंगे – अकेले, साथियों के साथ, रीड-अलाउड सत्रों में। आपका साथ उन्हें सोचने, महसूस करने और अपनी बात कहने का हौसला देगा है, ताकि वे किताबों से सचमुच जुड़ सकें।

चरण 4: वोटिंग का समय

बच्चे किताबें पढ़कर अपनी पसंदीदा किताब को वोट देंगे। वोट कैसे जमा करने और भेजने हैं, इसकी आसान जानकारी आपको दी जाएगी।

चरण 5: जीत का जश्न

देशभर के बच्चों की पसंदीदा किताब की घोषणा पराग उत्सव में की जाएगी और यह बच्चों की पसंद, सोच और भावनाओं को आत्मीयता से सुनने और सराहने का पल होगा।

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2025 में कौन-कौन शामिल हो सकते हैं

1. कौन शामिल हो सकते हैं?

– सभी तरह के स्कूल (सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त)
– समुदाय और पब्लिक लाइब्रेरी
– रीडिंग क्लब और लर्निंग सेंटर
– बच्चों के साथ काम करने वाले संगठन (जैसे NGO या शैक्षणिक संस्थाएं)
अगर आप बच्चों को पढ़ने के करीब लाने का काम करते हैं, तो आप इस सफर का हिस्सा ज़रूर बनें!

2. भाग लेने वाले बच्चों की आयु सीमा:

सुझाव – 7 साल और उससे बड़ी उम्र के बच्चों को लें

3. भागीदारी की भाषा:

हिंदी

4. ज़रूरी सुविधाएँ:

– बच्चों को पढ़ने के लिए नामांकित सभी किताबें उपलब्ध हों। अगर ये आपके पास नहीं हैं, तो इन्हें जुटाने की सुविधा होनी चाहिए।
– गतिविधियों के संचालन के लिए एक शिक्षक, पुस्तकालय प्रभारी या कोई फेसिलिटेटर होना ज़रूरी है।

5. आपसे यह अपेक्षा है कि आप:

– नामांकित किताबों को पढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करें
– बच्चों के साथ मिलकर पढ़ने के सत्र करें
– बच्चों को सोचने, बात करने और अपनी पसंद चुनने के लिए प्रेरित करें
– तय समय में वोट, सुझाव और कुछ झलकियाँ हमारे साथ साझा करें

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2025 नामांकित सूची

हमें बहुत खुशी है कि हम आपके साथ पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2025 की वे खास किताबें साझा कर रहे हैं, जो बच्चों की नज़र से पढ़े जाने और चुने जाने के लिए तैयार हैं।

हर वर्ष पराग ऑनर लिस्ट (हिंदी) में चुनी गई ‘शुरूआती पाठक’ और ‘नव पाठक’ श्रेणी की किताबें, अगले साल के पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड की नामांकित किताबों का आधार बनती हैं। ये किताबें प्रकाशकों द्वारा नामित की जाती हैं और बहुस्तरीय स्क्रीनिंग और समीक्षाओं के बाद, बाल साहित्य की गहरी समझ और जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ इस सूची को तैयार करते हैं। यह सूची बच्चों को पढ़ने, सोचने और अपनी पसंद साझा करने के लिए आमंत्रित करती है।

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड 2025 (हिंदी) की नामांकित सभी किताबें पराग ऑनर लिस्ट 2024 (हिंदी) से चुनी गई है। ये किताबें सुंदर और सरस हैं और बच्चों को अपने साथ जोड़े रखती हैं।

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2025 नामांकित सूची:

क्रम संख्या किताब का नाम प्रकाशक विधा
1 एक दो तीन जुगनू (इकतारा) कथा
2 गप्पू गोला प्रथम बुक्स कविता
3 आदा – पादा एकलव्य कविता
4 हाथियों की टोली जुगनू (इकतारा) कविता
5 कुछ आता न जाता जुगनू (इकतारा) कविता
6 नीम तेरी निम्बोली पीली एकलव्य कविता
7 रफ़्फ़ू की जलेबी एकलव्य कविता
8 रेगिस्तान में बस जुगनू (इकतारा) कविता

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवार्ड हिंदी 2025 पुस्तकें कैसे खरीदें

संपूर्ण PCCA 2025 सेट के लिए
– जलज कुमार वर्मा
– ईमेल: [email protected]
– फ़ोन: 9981015610 (Landline No.- (0755-2977770, 2977771)

केवल जुगनू प्रकाशन (इकतारा) द्वारा प्रकाशित किताबों के लिए:
– राजेश पाराशर / अनीता शर्मा
– ईमेल: [email protected]
– फ़ोन: 9109915118/ 9425007037/ 0755-=4939472

केवल एकलव्य द्वारा प्रकाशित किताबों के लिए:
– जलज कुमार वर्मा
– ईमेल: [email protected]
– फ़ोन: 9981015610 (Landline No.- (0755-2977770, 2977771)

केवल प्रथम बुक्स द्वारा प्रकाशित किताबों के लिए:
– गार्गी
– ईमेल: [email protected]
– फ़ोन: 011 41042483

आपके कोई प्रश्न हों या आपको अधिक जानकारी चाहिए, तो कृपया हमें इस पते पर लिखें: [email protected]