Loading...

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड: हिंदी 2026

बचपन की दुनिया कल्पना, सवालों और कोमल भावनाओं से भरी होती है। बच्चों का साहित्य न सिर्फ इस दुनिया को संबल देता है बल्कि सोच, संवेदना और पढ़ने का प्रेम भी जगाता है। उत्कृष्ट कृतियां बच्चों की कल्पना को पंख देती हैं और किताबों से उनका गहरा, आत्मीय रिश्ता बनाती हैं। आज भारत में बाल साहित्य की दुनिया तेजी से बढ़ रही है। कहानियाँ अधिक विविध, चित्रमय और विचारोत्तेजक हो रही हैं। लेकिन इन पुस्तकों की गुणवत्ता और लोकप्रियता का निर्णय प्रायः वयस्कों – विशेषज्ञों, शिक्षकों, समीक्षकों – द्वारा किया जाता है। बच्चों की खुद की पसंद, राय और प्रतिक्रिया अक्सर इस प्रक्रिया से बाहर रह जाती है।

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड (PCCA) इसी बदलाव की एक पहल है। यहाँ बच्चे सिर्फ पाठक नहीं, बल्कि चयनकर्ता भी होते हैं। वे किताबें पढ़ते हैं, उन पर बात करते हैं, सोचते हैं और फिर अपनी सबसे पसंदीदा किताब को चुनते हैं। यह मंच उन्हें अपनी आवाज़ और पसंद को अहमियत देने का मौका देता है। बड़ों के रूप में यह हमें याद दिलाता है कि बच्चों की पसंद और भावनाएं समझनी हों, तो पहले हमें उन्हें ध्यान से सुनना होगा।

क्या आप इस सफ़र में हमारे साथ चलना चाहेंगे — जहाँ आप अपने बच्चों और छोटे पाठकों की पसंद और सोच को सीधे सुन सकें? अगर हाँ, तो पराग इनिशिएटिव आपको सादर आमंत्रित करता है पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2026 में भाग लेने के लिए – एक ऐसा मंच जहाँ बच्चे पढ़ते हैं, सोचते हैं और उन किताबों को चुनते हैं जो उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद आती हैं।

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2026 में कैसे भाग लें?

चरण 1: भागीदारी की पहल

15 जुलाई तक अपनी स्कूल, लाइब्रेरी या संस्था की जानकारी के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म भरें।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फ़ॉर्म

चरण 2: पुष्टि व स्वागत किट

आवेदनों की समीक्षा के बाद पुस्तकालयों का चयन किया जाएगा। चयनित पुस्तकालयों को एक पुष्टि ईमेल और स्वागत किट भेजी जाएगी, जिसमें शामिल होंगे:
PCCA मार्गदर्शिका, जिसमें भागीदारी और दस्तावेज़ीकरण के दिशा-निर्देश, सामान्य प्रश्न (FAQs), सुझावात्मक गतिविधियाँ आदि शामिल होंगे।
– गतिविधियों की समय-सारिणी
– पुस्तकों को खरीदने के लिए एक लिंक

चरण 3: पुस्तकालयों के लिए PCCA प्रक्रिया समझने हेतु ऑनलाइन सत्र

PCCA टीम सभी सहभागी पुस्तकालयों के लिए एक ऑनलाइन सत्र आयोजित करेगी, जिसमें उन्हें PCCA 2026 की पूरी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में बताया जाएगा। इस सत्र के दौरान उनकी सभी शंकाओं और प्रश्नों का समाधान भी किया जाएगा।

चरण 4: पढ़ना, सोचना और बात करना

बच्चे किताबें पढ़ेंगे – अकेले, साथियों के साथ, रीड-अलाउड सत्रों में। उन्हें किताबों पर खुलकर बातचीत करने, अपने विचार और अनुभव साझा करने तथा कहानियों और विचारों पर गहराई से सोचने के लिए प्रोत्साहित करें।

चरण 5: वोटिंग का समय

किताबों को पढ़ने के बाद, बच्चे अपनी पसंदीदा किताब के लिए मतदान करेंगे। PCCA मार्गदर्शिका, आपको मतदान की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन देगी। इसमें वोट एकत्र करने और उन्हें जमा करने की स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

चरण 6: जीत का जश्न

देशभर के बच्चों की पसंदीदा किताब की घोषणा पराग उत्सव में की जाएगी और यह बच्चों की पसंद, सोच और भावनाओं को आत्मीयता से सुनने और सराहने का पल होगा।

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2026 में कौन-कौन शामिल हो सकते हैं?

– सभी तरह के स्कूल (सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त)
– समुदाय और पब्लिक लाइब्रेरी
– रीडिंग क्लब और लर्निंग सेंटर
– बच्चों के साथ काम करने वाले संगठन (जैसे NGO या शैक्षणिक संस्थाएं)
अगर आप बच्चों को पढ़ने के करीब लाने का काम करते हैं, तो आप इस सफर का हिस्सा ज़रूर बनें!

2. भाग लेने वाले बच्चों की आयु सीमा:

सात वर्ष और उससे अधिक आयु के बच्चे

3. भागीदारी की भाषा:

हिंदी

4. ज़रूरी सुविधाएँ:

– बच्चों को पढ़ने के लिए नामांकित सभी किताबें उपलब्ध हों। अगर ये आपके पास नहीं हैं, तो इन्हें जुटाने की सुविधा होनी चाहिए।
– गतिविधियों के संचालन के लिए एक शिक्षक, पुस्तकालय प्रभारी या कोई फेसिलिटेटर होना ज़रूरी है।

5. आपसे यह अपेक्षा है कि आप:

– नामांकित किताबों को पढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करें
– बच्चों के साथ मिलकर पढ़ने के सत्र करें
– बच्चों को सोचने, बात करने और अपनी पसंद चुनने के लिए प्रेरित करें
– तय समय में वोट, सुझाव और कुछ झलकियाँ हमारे साथ साझा करें

हमें बहुत खुशी है कि हम आपके साथ पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2026 की वे खास किताबें साझा कर रहे हैं, जो बच्चों की नज़र से पढ़े जाने और चुने जाने के लिए तैयार हैं।

हर वर्ष पराग ऑनर लिस्ट (हिंदी) में चुनी गई ‘शुरूआती पाठक’ और ‘नव पाठक’ श्रेणी की किताबें, अगले साल के पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड की नामांकित किताबों का आधार बनती हैं। ये किताबें प्रकाशकों द्वारा नामित की जाती हैं और बहुस्तरीय स्क्रीनिंग और समीक्षाओं के बाद, बाल साहित्य की गहरी समझ और जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ इस सूची को तैयार करते हैं। यह सूची बच्चों को पढ़ने, सोचने और अपनी पसंद साझा करने के लिए आमंत्रित करती है।

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड 2026 (हिंदी) की नामांकित सभी किताबें पराग ऑनर लिस्ट 2025 (हिंदी) से चुनी गई है। ये किताबें सुंदर और सरस हैं और बच्चों को अपने साथ जोड़े रखती हैं।

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड – हिंदी 2026 नामांकित सूची:

क्रम संख्या किताब का नाम प्रकाशक विधा
1 जब धूप भी हो और बारिश भी जुगनू कविता
2 पूँछ जुगनू कविता
3 हकीम अण्टा ग़फ़ील जुगनू कविता
4 हरी पतंग पे हरा पतंगा जुगनू कविता
5 पहेलियाँ जुगनू कविता
6 जंगल में एक रात एकलव्य कविता
7 घर का रास्ता मुस्कान कथेतर
8 सात पत्तों वाला पेड़ जुगनू कथेतर
9 मेरा बचपन मुस्कान कथेतर

पराग चिल्ड्रन्स चॉइस अवॉर्ड (PCCA) हिंदी 2026 की किताबें खरीदने की जानकारी-

PCCA 2026 का पूरा सेट खरीदने के लिए
संपर्क व्यक्ति: जलज कुमार वर्मा
ईमेल: [email protected]
संपर्क नंबर: 9981015610
लैंडलाइन नंबर: 0755-2977770, 0755-2977771

PCCA 2026 लॉन्गलिस्ट की केवल जुगनू (इकतारा) की किताबें खरीदने के लिए
संपर्क व्यक्ति: राजेश पराशर / अनीता शर्मा
ईमेल: [email protected]
संपर्क नंबर: 9109915118 / 9425007037 / 0755-4939472

PCCA 2026 लॉन्गलिस्ट की केवल मुस्कान की किताबें खरीदने के लिए
संपर्क व्यक्ति: दीपा
ईमेल: [email protected]
संपर्क नंबर: 9479360754

PCCA 2026 लॉन्गलिस्ट की केवल एकलव्य की किताबें खरीदने के लिए
संपर्क व्यक्ति: जलज कुमार वर्मा
ईमेल: [email protected]
संपर्क नंबर: 9981015610
लैंडलाइन नंबर: 0755-2977770, 0755-2977771

बच्चों के लिए, बच्चों की, बच्चों द्वारा चुनी गई बेहतरीन किताब का खिताब!